Breaking News

अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर रैली निकालकर किया जागरुक

Spread the love

बदायूँ। अंतराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून के अवसर पर जन जागरण अभियान रैली को अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया। रैली जिला अस्पताल से लाबेला चौक, गोपी चौक से मुख्य बाज़ार से होते हुए नेहरू चौक तथा वहां से नगर पालिका परिसर में समापन हुआ। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को बाल श्रम के विरुद्ध जागरूक करना तथा बच्चों को काम पर नियोजित करने के स्थान पर शिक्षा के प्रोत्साहित करना तथा जनपद बदायूं को बाल श्रम मुक्त कराना है।
रैली में सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र धींगडा, सागर अरोड़ा, प्रभारी चाइल्ड लाइन, स्वयं सेवी संगठन काशी शिक्षा समाज संस्थान एवम समग्र विकास संस्थान से बड़ी संख्या में वालियंटर्स, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि तथा श्रमिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

13 नवंबर से गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष, समाज कल्याण आदर्श रामलीला का होगा भव्य शुभारंभ

Spread the loveबगरैन। धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति को सहेजने के संकल्प के …