Breaking News

लगातार हो रहे विकास कार्यों से अपनी छवि को धर्म निरपेक्ष बना रहे आबिद-फात्मा

Spread the love

शहर में कान्हा गौशाला व पशु शेल्टर होम का होगा निर्माण
धर्म से ऊपर होती है सेवा की भावना


बदायूं। पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा की पत्नी फात्मा रजा ने जब से बदायूं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की कमान संभाली है उसके बाद से लगातार शहर के विकास हेतु नई योजनाएं बनाना, उसके लिए पैसा जुटाना और उन योजनाओं को क्रियान्वित करना ही उनका प्रमुख लक्ष्य रहा है।
इन योजनाओं में चाहे शहर में गत वर्षों में रही जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए नये नालों का निर्माण कार्य, या टूटी सड़की को पुनः बनाने की कवायद, सब कार्य लगातार चल रहे हैं और पालिका द्वारा कराए जा रहे किसी भी कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। जहां कुछ सालों पहले आबिद रजा व फात्मा रजा को मुस्लिम नेता का खिताब दे दिया गया था वहीं उन्होंने अपने कार्यों एवं समाज में समान रूप से कार्य करके अपनी उस छवि को निर्मूल साबित कर दिया और पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से सभी धर्मों के लोगों के इलाकों में जरूरत के हिसाब से विकास का कार्य करवाया।
इसी कड़ी में हिन्दु समाज के विशेष मांग पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बदायूं शहर के आस-पास बेसाहारा पशुओ के लिए मॉडल गौशाला बनाने के लिए पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा से अनुरोध किया था। जिस पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने मॉडल गौशाला बनाने के लिए शासन को पत्र लिखा था।
पालिकाध्यक्ष ने शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने और बेसहारा जानवरों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक कार्य करना का बीड़ा उठाया।
लगातार शासन से सम्पर्क करने बाद शासन ने बदायूं शहर के नजदीक कान्हा गौशाला एवं पशु शेल्टर होम बनाने की मांग को मंजूरी प्रदान कर दी और इस योजना के लिए 1 एक करोड़ 82 लाख 86 हजार 447 रुपये की मंजूरी भी दे दी। इस गौशाला का निर्माण नगर के पास स्थित ग्राम पलिया मेंहदी में किया जाएगा। इस गौशाला के निर्माण से नगर में वर्षों से चल रही आवारा पशुओं की समस्या से निपटा जा सकेगा, जिससे आमजन को काफी राहत मिलगी। इस गौशाला में पशुओं के लिए भोजन, पानी, विश्रामगृह और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था होगी। इसे एक मॉडल गौशाला के रूप में तैयार किया जाएगा।
वहीं यदि व्यक्ति में सेवा की भावना सर्वोपरि हो तो धर्म कहीं भी आड़े नहीं आता है वरन धर्म तो हमें समाजसेवा के नए रास्ते बताता है। गौशाला का निर्माण होने से आम जनता को राहत मिलने के साथ ही पालिकाध्यक्ष को सभी धर्मों खासकर हिंदू धर्म से विशेष धन्यवाद भी मिलेगा।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

सामूहिक रोजा इफ्तार में उमड़ा रोजेदारों का हुजूम, मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : आई एम खान बिसौली। माहे रमजान के पाक महीने में घरों …

error: Content is protected !!