Breaking News

ड्यूटी पर आ रहे होमगार्ड को ईको ने मारी टक्कर ,मौत

Spread the love

ड्यूटी पर आ रहे होमगार्ड को ईको ने मारी टक्कर ,मौत
उसहैत: थाना क्षेत्र के गांव मुगरीया नगला निवासी अविवाहित होमगार्ड नेत्रपाल सिंह यादव पुत्र रूमसिह (59) शुक्रवार रात आठ बजे ड्यूटी करने अपने गांव से थाना उसहैत को साइकिल से आ रहे थे कि गांव त्रिलोकपुर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही तेज़ रफ्तार ईको कार ने होमगार्ड की साइकिल में टक्कर दी ,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होमगार्ड को सीरियस हालात में इलाज के लिए बदायूं ले जाना पड़ा जहां इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई। साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई ईको छोड़कर चालक फरार हो गया मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद होमगार्ड नेत्रपाल का गमगीन माहौल में भुंडी गंगाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह एसआई अरविंद कुमार, एसआई दुरेश यादव, होमगार्ड धर्म पाल सिंह, नंदराम राना,अरविंद कुमार, शिवशंकर,नरेश ने शोक जताया उनकी मौत की ख़बर से परिवार रिश्तेदारो में कोहराम मचा है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the loveअवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स …

error: Content is protected !!