Breaking News

घर में अवैध रुप से पटाखों के भंडारण में आग लगने के मामले में मुकदमा दर्ज पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

घर में अवैध रुप से पटाखों के भंडारण में आग लगने के मामले में मुकदमा दर्ज पुलिस जांच में जुटी

कुंवर गांव । कस्बे के वार्ड नंबर 7 में होली चौक के पास रहने वाले दो भाई रहीस व अतीक के घर में बुधवार देर रात साढ़े दस बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई ।रहीस व अतीक दोनों घर में अवैध रुप से पटाखों का भंडारण कर करोबार करते हैं । रहीस के पास लाइसेंस था जो एक्सपायर हो चुका है रिन्यू नहीं हुआ है घर में रखे पटाखों के जखीरा में आग लग गई जिसके बाद एक के बाद एक धमाके होने लगे । मोहल्ले में अफरातफरी मच गई लोगों ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को बमुश्किल बाहर निकाला । पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया । रहीस ने नगर के बाहर बिजली घर के सामने एक खोखा खोल केवल नाम के लिए खोल रखा है जबकि वह पटाखों और गंदक पोटाश बेचने का कार्य घर से करते हैं ।
पुलिस की प्रथम जांच में पता चला कि रहीस घर में अवैध रुप से पटाखों की बिक्री कर रहे थे जिनके पास वर्तमान में लाइसेंस नहीं है ।वह अवैध रुप से घर में पटाखों की बिक्री कर रहे थे पुलिस ने घर में अवैध रुप से पटाखों की बिक्री व अग्निशमन के नियमों का उलंघन मानको को पूरा न करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।

इस संबंध में इंस्पेक्टर वीपी सिंह का कहना कि घर में अवैध रुप से पटाखों का भंडारण करने व मानको को पूरा न करने अग्निशमन का उलंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।

कस्बे में दूसरी जगह भी लाइसेंस धारक पिता की मृत्यु होने के बाद बिना लाइसेंस के दुकान पर बिक रही आतिशबाजी
कस्बे में हनुमान मंदिर के सामने आतिशबाजी बिना लाइसेंस के बिक रही हैं शादी पार्टियों में बुकिंग कर आतिशबाजी चलाने का काम किया जा रहा है थाना क्षेत्र के गांव भांसी श्याम देव के नाम आतिशबाजी बिक्री व बनाने का लाइसेंस था जिनकी मृत्यु हो जाने के बाद उनके पुत्र धीरेश ने आवेदन किया था लेकिन अभी तक धीरेश के नाम लाइसेंस स्वीकृति नहीं हुआ है जिसके बाद भी उसके द्वारा हनुमान मंदिर के सामने एक दुकान पर बोर्ड लगाकर आतिशबाजी बेचने का कार्य किया जा रहा ।देशी पटाखे बनाने के लिए उसके पास प्रहलादपुर कच्चे मार्ग पर एक गोदाम बना रखा है धीरेश के द्वारा शादी पार्टी में आतिशबाजी चलाने के लिए लगातार बुकिंग ली जा रही है ।जिसके लिए प्रशासन बिल्कुल बेखबर नजर आ रहा है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!