Breaking News

बी0आई0एम0टी0 कालेज में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

Spread the love

बी0आई0एम0टी0 कालेज में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
आज बी0आई0एम0टी0 कालेज बदायूँ में ’’योगा फॉर वन अर्थ, वन हैल्थ’ यानी ’एक धरती, एक स्वास्थय थीम पर योग दिवस 2025 उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रातः काल कालेज प्रांगण में डायरेक्टर श्री आशीष सिंघल जी की गरिमयी उपस्थिति के बीच खेल प्रशिक्षक दीपेश कुमार के निर्देशन में बडे उत्साह के साथ कालेज डीन अरविन्द गुप्ता तथा समस्त कालेज स्टाफ, व एन0एस0एस0 के छात्र-छात्राओं ने योग के कई आसनों जैसे- सूर्य नमस्कार, कपालभॉति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, बज्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, पद्मासन आदि का योग अभ्यास किया। छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डायरेक्टर आशीष सिंघल ने योग के महत्व को बताया उन्होने कहा- कि योग करने से मनुष्य मानसिक तथा शारीरिक विकारों से दूर रहता है तथा हमेें तनाव और चिंता से मुक्ति दिलाता है और जीवन के उद्देश्य को खोजने में मदद करता है अतः हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!