Breaking News

शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु ब्लॉकों में हो रहा शिविरों का आयोजन

Spread the love

शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु ब्लॉकों में हो रहा शिविरों का आयोजन
बदायूँ: 24 जून। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि एस0आई0एस0 इण्डिया लिमिटेड देहरादून के द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किए जाने हेतु विकास खण्डों में शिविरों के आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान हेतु वेतनमान 15 हजार रुपए से 25 हजार रुपए एवं सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु वेतनमान 18 हजार रूपए से 30 हजार रुपए दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि विकासखण्ड सालारपुर 23 व 24 जून को आयोजित हो चुका है। विकासखण्ड उझानी में 25 व 26 जून, कादरचौक में 27 व 28 जून, म्याऊं में 30 जून व 01 जुलाई, उसांवां में 02 व 03 जुलाई, जगत में 04 व 05 जुलाई, वजीरगंज में 07 एवं 08 जुलाई, बिसौली में 09 व 10 जुलाई, आसफपुर में 11 व 12 जुलाई, सहसवान में 14 व 15 जुलाई, दहगवां में 16 व 17 जुलाई, इस्लामनगर में 18 व 19 जुलाई, अम्बियापुर में 21 व 22 जुलाई, दातागंज में 23 व 24 जुलाई तथा विकासखण्ड समरेर में 25 व 26 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!