Breaking News

25 जून को राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम

Spread the love

25 जून को राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम

बदायूं 24 जून। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अवगत कराते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 25 जून 2025 को आपातकाल दिवस के अवसर पर उससे जुड़ी त्रासदी व विपत्तियों से सभी जनपदों में आम जनता को अवगत कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 25 जून 2025 को राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ मनायी जायेगी। प्राप्त निर्देशों के अनुसार यह न केवल आपातकाल के स्मरण का अवसर है, अपितु गहन चिंतन और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है। इस सम्बन्ध में 25 जून से 25 जून 2026 तक एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में समस्त कार्यक्रमों की व्यवस्था हेतु जिले में उनकी अध्यक्षता में एक परामर्शदाता समिति गठित की जाये, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें आपातकाल से जुड़े चुनिंदा लोगों से अनुभव साझा कराया जायेगे। सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेंगा।

उन्होंने बताया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में समस्त कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा तथा उनकी उपस्थिति में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय, प्रत्येक विधान सभा तथा विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम के लिये एक अधिकारी (मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी स्तर) को नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा, जो विभिन्न विभागों तथा कार्यक्रमों में भाग लेने वाले जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक कराना सुनिश्चित करेंगे। जनपद स्तरीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा, इसमें सभी विभागों की सहभागिता आवश्यक होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!