Breaking News

कोतवाली में लगाया गया एक पेड़ माँ के नाम

Spread the love

कोतवाली में लगाया गया एक पेड़ माँ के नाम

बिल्सी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों को ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए एक पेड़ माँ के नाम पर चल रहे अभियान के मंगलवार को तहत स्थानीय कोतवाली परिसर में कोतवाल मनोज कुमार सिंह समेत स्टाफ ने पौधरोपण किया। साथ ही पौधो की देखभाल का संकल्प भी लिया। कोतवाल ने कहा कि एक पेड़ मां के समान है। जैसे मां अपने बच्चों को सजाती एवं संवारती है, भोजन कराती है, ठीक उसी तरह एक पेड़ हमें फल एवं शुद्ध हवा देता है। जिससे हम आज खुली सांस ले पा रहे है। सभी को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर एसआई अशोक कुमार सिंह, रामवीर सिंह, भानु प्रताप सिंह, निखिक कुमार, संजीव कुमार, सुदीप चौहान, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गीत गुलमोहर’ में गूँजेंगे प्रेम, प्रकृति और कविता के स्वर

Spread the love‘ बदायूं। साहित्य और संस्कृति के विविध पक्षों को समर्पित संस्था आचमन फाउंडेशन …