Breaking News

भक्तों ने हनुमान जी चोला चढ़ाकर किया श्रृंगार

Spread the love

भक्तों ने हनुमान जी चोला चढ़ाकर किया श्रृंगार

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवार को भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद दरबार के प्रधान मंहत पंडित संजय शर्मा ने बताया कि जो भक्त बाबा पर चोला चढ़ाता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते है। इस मौके पर कई भक्त मौजूद रहे। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद यहां सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। तहसील रोड स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!