Breaking News

बिल्सी से साइकिल द्वारा हरिद्वार रवाना हुआ जत्था

Spread the love


बिल्सी। नगर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरियों का एक जत्था मंगलवार को साहबगंज चौराहे से साइकिल द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। वहां से जल भरकर आगामी सोमवार की सुबह अंबियापुर स्थित शिव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। सुनील कुमार ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर व ग्रामीण क्षेत्र से 30 साइकिल सवार कांवड़िए जल भरने के लिए रवाना हुए है। साइकिल से बिसौली, चंदौसी, मुरादाबाद होते हुए अपनी यात्रा को पूरा करेगें। नगर के लोगों ने सभी को फूलमाला पहनाकर रवाना किया। इस कावड़ यात्रा में दुर्गेश माहेश्वरी, सोमेंद्र कुमार, विनय कुमार, भोजराज, पप्पू कश्यप, सुनील गिरी, नरेंद्र कुमार, महेश बाबू, कुंवरपाल माहेश्वरी, मोनू शर्मा, सचिन कुमार, दयानंद कश्यप, दुर्गेश गिरी, छोटेलाल आदि लोग जत्थे में शामिल हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …