Breaking News

जिजाहाट में राजस्व टीम ने चकमार्ग कराया खाली

Spread the love

जिजाहाट में राजस्व टीम ने चकमार्ग कराया खाली

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव जिजाहाट में बृहस्पतिवार की दोपहर एसडीएम रिपुदमन सिंह के आदेश पर राजस्व टीम ने दंबगों से एक चकमार्ग को खाली कराया। टीम की इस कार्रवाई से गांव में काफी हड़कंप मच गया है। लेखपाल श्याम कुमार ने बताया कि पिछले दिनों गांव निवासी राजवीर सिंह की जन शिकायत पर आज राजस्व टीम ने गांव पहुंच कर गाटा संख्या चकमार्ग 690 रकवा 240 वर्ग मीटर को चिन्हत कर खाली कराया। साथ ही कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी भी दी गई। ताकि फिर से भूमि पर कब्जा न करे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …