Breaking News

भक्तों ने निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा

Spread the love

भक्तों ने निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा

बिल्सी। नगर की श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी स्थित श्याम भवन से एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने चौथी निशान यात्रा निकाली। जो क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी स्थित मां खेड़े वाली देवी मंदिर पर बाबा के मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा से पहले श्याम भवन पर भक्तों द्वारा निशान का पूजन किया। उसके बाद निशान लेकर भक्त सिरासौल के लिए रवाना हुए। जहां भक्तों ने निशान को लेकर पूजा-अर्चना की। यात्रा में शुभम माहेश्वरी गुरु जी, विकास माहेश्वरी, कौशल देवल, भोला, शुभम वर्मा, गौरव देवल, रजत सक्सेना, अमित, जितेंद्र माहेश्वरी आदि यात्रा में शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …