Breaking News

बिल्सी में कछला हाइवे पर कांवड़ियों को कराया भंडारा

Spread the love

बिल्सी में कछला हाइवे पर कांवड़ियों को कराया भंडारा

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित रंजना तिराहे पर बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व के उपलक्ष्य में शिव भक्तों ने गंगा घाट से जलभर कर लौट रहे कांवड़ियों के लिए भंडारा आयोजित किया। जिसमें कांवड़ियों की भीड़ प्रसाद पाने के लिए उमड़ पड़ी। यहां नगर के बाबा ग्रुप की ओर से आयोजित भंडारे में सीओ संजीव कुमार सिंह ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरण का शुभांरभ किया। पूर्व चैयरमेन अनुज वार्ष्णेय और मेहुल वार्ष्णेय ने कांवरियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरित करते हुए कहा कि सावन माह में कांवड़ियों की सेवा करने से काफी पुण्य प्राप्त होता है। इसलिए लोगों को समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। इस मौके पर अमन गुप्ता, विशाल, लवकुमार वाष्र्णेय, अरुण कुमार, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …