Breaking News

बिल्सी के शिव मंदिरों भक्तों ने किया रुद्राभिषेक

Spread the love

बिल्सी। बुधवार को मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर एवं शि‌व शक्ति भवन मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। कुटी मंदिर पंडित गोविंद शर्मा ने बताया कि भगवान शिव का दूध, पंचामृत से अभिषेक किया गया। बताते है कि रुद्राभिषेक करने से आध्यात्मिक शांति और आत्म-संतुष्टि प्राप्त होती है। जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा स्वास्थ्य लाभ होता है, जैसे कि मानसिक तनाव कम होता है और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। वहीं जीवन में चल रहे ग्रह दोषों का निवारण होता है और ग्रहों के प्रभाव से होने वाले नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। इस मौके पर दिनेश चंद्र हनी, उमेश चंद्र, किरन वाष्र्णेय, बीना वाष्र्णेय, तनुज वाष्र्णेय, वासु वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!