Breaking News

मामूली कहासुनी पर चले लाठी-डंडे, पांच हुए घायल

Spread the love

मामूली कहासुनी पर चले लाठी-डंडे, पांच हुए घायल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली में बुधवार की सुबह नाली से पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को मेडीकल परीक्षण के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताते है कि एक पक्ष से बनवारी, रामबेटी और शीतल घायल हुए है। दूसरे पक्ष से बबलू और उनकी पत्नी संध्या को चोटें आईं। मारपीट में एक ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित बनवारी ने बताया कि मंगलवार को बच्चों के बीच हुई कहासुनी का मामला शांत हो गया था। लेकिन बुधवार सुबह नाली में पानी के निकास को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!