Breaking News

छात्र-छात्राएं 25 तक प्रवेश प्रक्रिया को सम्पन्न कराए

Spread the love

छात्र-छात्राएं 25 तक प्रवेश प्रक्रिया को सम्पन्न कराए

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं जिनके द्वारा महाविद्यालय में प्रवेश के लिए फीस जमा कर दी गई है, वे सभी छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में 25 जुलाई तक उपस्थित होकर विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। कालेज के प्राचार्य डा.पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया को पूर्ण नहीं करेगा, उनका प्रवेश मान्य नहीं होगा। विश्वविद्यालय पोर्टल पर प्रवेश न होने की स्थिति में सम्पूर्ण उत्तरदायित्व छात्र-छात्रा का होगा। सभी छात्र-छात्राओं को अपनी ईमेल आईडी तथा विश्वविद्यालय पोर्टल पर कराये गये रजिस्ट्रेशन फार्म की आईडी। पासवर्ड लाना अनिवार्य होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कासिम इंटर कॉलेज में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

Spread the loveविज्ञान जागरूकता, करियर मार्गदर्शन और साइबर सुरक्षा पर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी …