Breaking News

शिक्षामित्र मृतक शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि देंगे

Spread the love

25 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को जनपद बदायूं के शिक्षामित्र मृतक शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि देंगे और जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजेंगे |
25 जुलाई 2017 को मनानीय सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक से शिक्षा मित्र के पद पर रिवर्ट कर दिया गया था और उनका वेतन 40 हजार से घटाकर 10000 कर दिया गया था ,
विगत 8 वर्षों से शिक्षा मित्रों को 10000 मानदेय बर्ष में 11 महीने दिया जा रहा है | 8 सालों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है ,मानसिक अवसाद, आर्थिक समस्या, बीमारी, दुर्घटना और आत्महत्या के कारण प्रदेश में 10 से 12 हजार और जनपद बदायूं में 50 से अधिक शिक्षामित्रों की मौत हो चुकी है, हर साल शिक्षामित्र 25 जुलाई को काला दिवस के रूप में मनाते हैं |
25 जुलाई को जनपद बदायूं के सभी शिक्षामित पंडित मदन मोहन मालवी अध्यापक आवास गृह पर एकत्रित होकर समय 2:30 मृतक शिक्षा मित्रों को श्रद्धान्जलि देंगे , उसके बाद जिलाधारी महोदय के मध्यम से मनानीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजेंगे‌|

अमित शर्मा (जिला अध्यक्ष)

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जनपद बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!