Breaking News

विधानसभा स्तर की बैठक आयोजित की

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी का 26 जुलाई को संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए विधानसभा स्तर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि श्याम लाल पाल के जनपद आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति बनाई तथा आयोजन की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी। सुरेंद्र यादव ने कहा जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जा रही है उसका निर्वहन बेहतर ढंग से करें। काजी शाहनवाज खान ने 26 जुलाई के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की, साथ ही उन्होंने कहा कि सपा ही प्रदेश के विकास को बढ़ावा देने में सक्षम है। पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीर सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, डा. आस मो. पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खान, एड. गजेन्द्र यादव, एड. अल्ताफ हुसैन, के.के. पाल, संगीता पाल, अंकुर यादव, रूपा यादव, श्याम फौजी, विनोद यादव, एड. राजीव यादव, सोमेश प्रताप, नेमपाल यादव, पंकज यादव, प्रधान वीरपाल दिवाकर, प्रधान अवनेश यादव, ओमवीर सिंह यादव, प्रधान धर्मवीर यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!