Breaking News

29 जुलाई को मोबाइल कार्ट के माध्यम से होगा दिव्यांगजनों की समस्याओं का निस्तारण

Spread the love

29 जुलाई को मोबाइल कार्ट के माध्यम से होगा दिव्यांगजनों की समस्याओं का निस्तारण
बदायूँ : 25 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की मूल भावना के अनुसार सुदूरवर्ती पिछड़े क्षेत्रों व ग्रामीण इलाकों के दिव्यांगजन, जोकि सरकार द्वारा उनके अधिकार एवं सुविधाओं हेतु चलाई जा रही योजनाओं व परियोजनाओं से जागरूक नहीं हैं, के मध्य जागरूकता बढ़ाने एवं प्रभावी भागीदारी दिलाए जाने व उनकी समस्याओं के त्वरित रूप से स्थानीय स्तर पर निस्तारित कराए जाने के उद्देश्य से जनपद बदायूँ में 29 जुलाई 2025 को मोबाइल कोर्ट का आयोजन राजकीय महाविद्यालय आवास विकास कॉलोनी में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक किया जायेगा।
उन्होंने राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण विकास अभिकरण, परिवहन विभाग, चिकित्सा एवं स्वस्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन, रेलवे विभाग, पंचायती राज, श्रम विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, परियोजना अधिकारी डूडा, लीड बैंक अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, प्रथमा यू०पी० ग्रामीण बैंक के वरिष्ठतम अधिकारी को मोबाइल कोर्ट के निर्धारित स्थल व समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!