Breaking News

15 दिन में पूरी होगी मांगे, भाकियू ने खत्म किया धरना

Spread the love

15 दिन में पूरी होगी मांगे, भाकियू ने खत्म किया धरना

भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर चल रहा था धरना

बिल्सी। नगर पालिका प्रांगण में तीन दिनों से चल रहे भारतीय हलधर किसान यूनियन का धरना बुधवार को खत्म हो गया। नगर पालिका की चैयरमेन ज्ञानदेवी सागर के पति ओमप्रकाश सागर ने यूनियन के पदाधिकारियों के काफी देर तक लंबी वार्ता चली। जिसमें यूनियन की सभी मांगों को मान लिया गया है। शीघ्र ही सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। यूनियन के कन्नौज के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने बताया अध्यक्ष पति के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया गया है साथ ही 15 दिन का समय दिया गया है। 15 दिन के अंदर मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो पुनः यूनियन आंदोलन के वाध्य होगी। जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया गाटा संख्या 173 पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था। उक्त निर्माण व अन्य समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसे बुधवार को खत्म कर दिया गया है। इस मौके पर अजीत गुर्जर, विवेक चौहान, नरेश पाल, सूरज पाल, संध्या शुक्ला, विजनेश सिंह सोंलकी, छबीले चौहान, सूरजपाल, अनिल उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शुक्र, शनि और नेपच्यून की युति से दो रातों में बनेगा खास दृश्य

Spread the love7 और 8 मार्च को आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा संवाददाता : …

error: Content is protected !!