Breaking News

ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Spread the love

चार साल से गांव में सफाई करने नहीं पहुंचा सफाई कर्मचारी ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने भेजा कारण बताओ नोटिस
आसफपुर – हाल ही में विगत दिनों विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर में सेवारत सफाई कर्मचारी द्वारा गांव में पिछले कई वर्षों से सफाई नहीं करने के मामले में ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई थी जिसकी खबर हिंदी दैनिक समाचार पत्र बदायूं अमर प्रभात में प्रकाशित हुई ।
खबरौपरांत जिलास्तरीय अधिकारी ने संबंधित सफाई कर्मचारी अजय कुमार को अनुशासन हीनता , कार्य के प्रति उदासीनता आदि को लेकर कारण बताओ नोटिस भेजा है ।
नोटिस प्राप्ति के तीन दिन के भीतर यथोचित जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का जिक्र किया है ।
इस मामले से संबंधित एक एक प्रति जिला अधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी , खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी को भी प्रेषित की गई है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधि के मामले में 12 गिरफ्तार

Spread the loveबिसौली पुलिस ने छापेमारी कर 10 पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा बिसौली। …