Breaking News

तीन दिवसीय आवासीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ

Spread the love

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित ” ग्राम्य विकास योजनाओं ” विषयक तीन दिवसीय आवासीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर – हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित ग्राम्य विकास योजनाओं विषयक तीन दिवसीय आवासीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते रविवार देर शाम समाप्त हुआ ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में चलाया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार , विनय कुमार सिंह , रूपेश कुमार पटेल ने अलग अलग विभागीय कर्मचारियों को संबंधित विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी इसमें पुलिस विभाग , वन विभाग , बाल विकास , कृषि विभाग , परियोजना , जल जीवन मिशन , आर टी आई , सोशल ऑडिट , एस डी जी एवं एल एस डी जी आदि विभागीय कार्मिक एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया ।
यह कार्यक्रम एक अगस्त से तीन अगस्त 2025 तक अनवरत चलाया गया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने इस सत्र को काफी उपयोगी बताया एवं आगे भी ऐसे प्रशिक्षण सत्रों को आयोजित करने के लिए संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव से अनुरोध किया ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमओ ने किया निरीक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Spread the love सहसवान, बदायूँ सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की …

error: Content is protected !!