Breaking News

रक्षाबंधन के त्यौहार पर बाज़ार हुए गुलज़ार

Spread the love

रक्षाबंधन के त्यौहार पर बाज़ार हुए गुलज़ार

सहसवान – भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक, रक्षाबंधन का त्यौहार जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे- बाज़ारों में रौनक और चहल-पहल बढ़ती जा रही है। जगह-जगह रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सजी हुई हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
शहर के मुख्य बाज़ार
लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। छोटी दुकानों से लेकर बड़ी दुकानों तक, सभी जगह ग्राहकों की चहल-पहल है। राखी के साथ-साथ कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, और उपहारों की दुकानों पर भी खरीदारी ज़ोरों पर है। बच्चों के लिए खिलौने वाली राखियाँ और महिलाओं के लिए आकर्षक डिज़ाइनों वाली राखियाँ बाज़ार में उपलब्ध हैं, जिनकी ख़ूब बिक्री हो रही है।
त्यौहार से पहले की यह रौनक इस बात का संकेत है कि इस साल भी रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!