Breaking News

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बोलेरो-आर्टिगा की भिड़ंत,

Spread the love

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बोलेरो-आर्टिगा की भिड़ंत,

बिल्सी के गल्ला व्यापारी की पत्नी की मौत, पांच घायल

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी एवं प्रतिष्ठित गल्ला व्यवसायी लवकुमार वार्ष्णेय की पत्नी छाया रानी वार्ष्णेय (45) का मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपने चचेरे बहनोई एवं अन्य रिश्तेदारों के साथ मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा के सत्संग में भाग लेने जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 12 बजे जब छाया रानी वार्ष्णेय सहित छह लोग अर्टिगा कार से शिवपुरी पार कर सीहोर की ओर जा रहे थे, तभी कोलारस थाना क्षेत्र में शिवपुरी से 25 किलोमीटर आगे उनकी कार को विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो कार ने भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा में सवार छाया रानी, सोनू, जीतू, उमा रानी, कान्हा, ओम घायल हो गए। जिसमें छाया रानी के सिर में गंभीर चोट आई थी। स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल शिवपुरी जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार प्राथमिक के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ग्वालियर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ग्वालियर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हादसे के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …