Breaking News

बाइपास पर ईको-बाइक भिड़ी, बाइक सवार हुआ घायल

Spread the love

बाइपास पर ईको-बाइक भिड़ी, बाइक सवार हुआ घायल

बिल्सी। बुधवार की शाम कासगंज-बिसौली बाईपास मार्ग पर स्थित शेखुपुर चौराहे के निकट एक बाइक और ईको कार की भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव नैथुआ निवासी विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह घर का कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक से बिल्सी आया था। जैसे ही उसकी बाइक बाइपास मार्ग स्थित शेखुपुर चौराहे के पास पहुंची। तभी अंबियापुर की ओर से आ रही ईको कार टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद को उपचार के लिए सीएचसी भेजकर जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …