Breaking News

मेंहदी सजाओ में अव्वल रही कक्षा साथ की प्रत्या

Spread the love

मेंहदी सजाओ में अव्वल रही कक्षा साथ की प्रत्या

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव पिंडौल स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में छात्राओं की एक मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होने अपने हाथों पर सुंदर-सुंदर डिजाइन की मेंहदी को सजाया। इससे पूर्व छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व का महत्व समझाया। बाद में निर्णायक मंडल द्वारा कक्षा सात की छात्रा प्रत्या को प्रथम, कक्षा आठ की तमन्ना को दिव्तीय एवं कक्षा सात की मधु का तृतीय स्थान दिया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव, अंशु चौधरी, रचना गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

Spread the loveबदायूं। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद दूसरे चरण …