Breaking News

परिवार को नशीला पदार्थ देने वाले आरोपी और किशोरी को दबोचा

Spread the love

परिवार को नशीला पदार्थ देने वाले आरोपी और किशोरी को दबोचा

दो दिन पहले रात में परिवार को सब्जी में दिया था नशीला पदार्थ

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह अगस्त की रात एक अपने प्रेमी के झांसे में आकर किशोरी ने अपने परिवार को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे परिवार के चार लोगों को हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन लोगों को इलाज के लिए मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया। साथ ही इस मामले में किशोरी के पिता की ओर से प्रेमी और किशोरी के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शुक्रवार को पुलिस ने प्रेमी को किशोरी के साथ गिरप्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 06 अगस्त रात्रि नौ बजे वादी की 14 वर्षीय पुत्री ने गांव के अभियुक्त मनोज के द्वारा दिये गये नशीले पदार्थ को घर के खाने में मिला दिया। जिससे उसके पुत्र, दो पुत्रिया बेहोश हो गए। जिन्हे इलाज के लिए मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। सात अगस्त किशोरी के पिता एवं वादी ने एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर मनोज और उनकी पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। शुक्रवार को किशोरी को ग्राम हैवतपुर से पुलिस हिरासत में लिया गया और अभियुक्त मनोज को बिल्सी के बदायूँ अड्डा से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद अभियुक्त व किशोरी को नियमानुसार कार्यवाही कर दोनो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!