Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई -बसई में छात्र-छात्राओं को दी गयी।

Spread the love

बिसौली। महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ द्वारा इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी बुधवार को रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई -बसई में छात्र-छात्राओं को दी गयी। प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने बताया कि इस योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी नवाचार एवं विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। चयनित विचार एवं मॉडल को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय के विज्ञान अध्यापक विपिन शर्मा ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की आवेदन प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर रामाधार शर्मा, प्रकाश वीर, हरदीप सिंह, विश्वेश पाठक, मनोज कुमार, आनंद सिंह, राकेश कुमार शर्मा, रऊफ अहमद, अंकित सिंह, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, साक्षी, अंशिका, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …