Breaking News

दहगवां नगर पंचायत को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा

Spread the love

दहगवां नगर पंचायत को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा
पं दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत जाना योजना अंतर्गत।
शहर विधायक महेश गुप्ता के प्रयास हुए सफल।

कस्बे के विकास को शासन से मिलेगा 3 से 4 करोड़ का अतिरिक्त बजट
सड़कें, पार्क, यात्री शेड, पथप्रकाश व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं में होगा इजाफा

दहगवां। सहसवान विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत दहगवां को शासन ने आदर्श नगर पंचायत घोषित किया है नगर की आबादी लगभग वीस हजार है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से मिले आदर्श नगर पंचायत के दर्जे के बाद दहगवां में नागरिक सुविधाएं बढ़ेंगी। शासन से विकास कार्यों को अलग से बजट मिलेगा।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने नगर पंचायत दहगवां को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को 17.5.2025 को प्रस्ताव नगर विकास मंत्रालय के साथ ही शासन को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए दहगवां को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की। उनके प्रयास रंग लाए और पं दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत जाना योजना अंतर्गत नगर पंचायत दहगवां के विकास को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दे दिया।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गुरुबार को इस बारे में बताया कि दहगवां उनका पैतृक गांव है।जिसे महेश गुप्ता जब नगर विकास राज्यमंत्री थे तब प्रयास करके नगर पंचायत का दर्जा दिलाया था।पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता ने उनको दहगवां के विकास को नगर पंचायत को शासन ने आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिये एक पत्र दिया था साथ ही एक पत्र जिलाधिकारी को दिया था जिसके बाद सदर विधायक का प्रयास रंग लाया ।
श्री गुप्ता ने बताया कि अब दहगवां में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए शासन से जल्द ही अतिरिक्त बजट मिलेगा। उस धनराशि से कस्बे का सौंदर्यीकरण होगा। नीट-एंड क्लीन बनाने को मुख्य मार्ग पर फुटपाथ भी बनेगा। साथ ही जिन मोहल्लों में पक्की सड़के नहीं हैं, उनका निर्माण कराया जाएगा। रात के समय कस्बे में अंधेरा न रहे इसके लिए पथप्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।

बुनियादी ढांचे का विकास:
सड़कों का निर्माण और सुधार, स्वच्छ जल की पाइप लाइन आपूर्ति, सीवरेज और जल निकासी की व्यवस्था।

सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण:
सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और निजी शौचालयों को बढ़ावा देना।

पर्यावरण सुधार:
तालाबों और अन्य जल संग्रहण क्षेत्रों का संरक्षण, संचयन और सौंदर्यीकरण।

ऊर्जा और प्रकाश व्यवस्था:
मार्ग प्रकाश की व्यवस्था सोलर या एलईडी लाइटों के माध्यम से की जाती है।

नगरीय सुधार:
नागरिक सुविधाओं और शहरी स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले अन्य कार्य।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन में रंगों की बौछार, एसएसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

Spread the love बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। होली पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन …

error: Content is protected !!