Breaking News

श्री गिरिराज जी सेवा समिति का एक जत्था दर्शन हेतु गोवर्धन और वृंदावन के लिए हुआ रवाना

Spread the love

श्री गिरिराज जी सेवा समिति का एक जत्था दर्शन हेतु गोवर्धन और वृंदावन के लिए हुआ रवाना

बिल्सी:-बिल्सी से श्री गिरिराज जी सेवा समिति का एक जत्था वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर एवं गोवर्धन परिक्रमा के लिए आज सुबह पांच बजे रवाना हुआ
वरिष्ठ समाजसेवी दीपक माहेश्वरी उर्फ बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि जत्था लगातार हर महीने के आखिरी वृहस्पतिवार को जाता है ,इसी क्रम में आज भी जत्था सुबह पांच बजे वृंदावन को बिल्सी से रवाना हुआ दस बजे पहुंच कर वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया ,रंगजी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद और फिर गोवर्धन परिक्रमा के लिए रवाना हुआ बहां गोवर्धन परिक्रमा करके उसके बाद सुबह बापिस बिल्सी पहुंचेगा ।इस अवसर पर समिति सदस्य दीपक माहेश्वरी बाबा,निशांत माहेश्वरी,नीलम माहेश्वरी, टिंकल माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी खैरी बाले,चेतन माहेश्वरी संदीप माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी सभासद,अनुज सोमानी, सत्यवीर सिंह, दिनेश कुमार,भानु , आदि का विशेष योगदान रहा ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!