Breaking News

बदायूं की उझानी कृषि उत्पादन मंडी समिति में तीन आढ़तों के ताले तोड़कर हजारों रुपए की नकदी चोरी

Spread the love

बदायूं की उझानी कृषि उत्पादन मंडी समिति में तीन आढ़तों के ताले तोड़कर हजारों रुपए की नकदी चोरी

बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के कछला मार्ग पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में गुरुवार और बुधवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोर ने प्रकाशचंद्र सर्वेश कुमार की आढत के ताले तोड़कर गल्ले में रखे लगभग 10 – 15 हजार रुपए के कटे नोट, संगम ट्रेडिंग कंपनी के ताले तोड़कर 10 हजार रुपए के कटे नोट, दो हजार रुपए के सिक्के चोरी कर लिये वही शंकर लाल ट्रेंडिंग कंपनी के भी चोर ने ताले तोड़ दिये । आढ़ती जब सुबह में अपनी आढत पर पहुंचे तो ताले टूटे देख उन्हें चोरी का एहसास हुआ तो उन्होंने गुरुवार को 8 बजे के आसपास पीआरवी 112 पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …