Breaking News

बारह रबीउल अव्वल और गणेश चतुर्थी के जुलूस को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक

Spread the love

बिसौली। मंगलवार को बारह रबीउल अव्वल और गणेश चतुर्थी के जुलूस को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक कोतवाली में आयोजित की गई। जहां सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने त्यौहार को श्रद्धा और उल्लास से मनाएं। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सेंसर पाल सिंह, एड. अनूप शर्मा, एड. सचिन सक्सेना, मशहूद खां हमदम, मुन्ने खां, मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार अहमद अशरफी, राजेश मराठा, गांव पपगांव से मस्जिद के इमाम मौलाना मो. असलम रजा, समाजसेवी आरिफ खान, शाकिर अहमद, गोपाल शर्मा, रजत साहनी, कुलदीप रस्तोगी, मो. उमर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!