Breaking News

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Spread the love

बिसौली। मंगलवार को नगर के घुमंतू समाज में शामिल गिहार समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमुक्त जाति दिवस के अवसर पर घुमंतू जातियों के कल्याण के लिए एक विशेष बोर्ड बनाने की घोषणा के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
पूर्व सभासद उमेश गिहार ने कहा कि गिहार समाज शासन की योजनाओं से वंचित रहा, पर अब मोदी व योगी सरकार की योजनाओं के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा में लाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सभासद उमेश गिहार, राजकुमार फौजी, पप्पू, रतनलाल, मुकेश, संतोष, शिशुपाल, राकेश, प्रेमपाल, अरविंद, साधु, गोविंद, राम बहादुर, राज कपूर, मंगेश देवी, कमलेश, रुक्मेश देवी, सरोज देवी, केला देवी, सोनी, दयावती, राजमाला, लज्जा देवी, प्रीति देवी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू से बचाव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण अभियान

Spread the loveबदायूँ। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू एवं अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों …