Breaking News

बदायूं के मानकपुर गांव में घर में घुसे चोर ने कमरों के ताले काटकर कमरे में रखी नकदी व सोने चांदी के आभूषण किए चोरी

Spread the love

बदायूं के मानकपुर गांव में घर में घुसे चोर ने कमरों के ताले काटकर कमरे में रखी नकदी व सोने चांदी के आभूषण किए चोरी

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के समीपवर्ती मानकपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय माने अली के बंद मकान में जीने के रास्ते अज्ञात चोर दाखिल हो गए और उनके बेटे नवाब अली, गुलजार अली, जाहिद अली के कमरों का ताला काटकर उसमें रखी 50 हजार की नकदी समेत सोने चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए । सुबह चोरी की जानकारी होने पर जाहिद अली ने घर में हुई चोरी की मंगलवार साढ़े 5 बजे के आसपास पुलिस को तहरीर दी है। यहां बताते चलें माने अली के बेटे बाहर रहकर अपना काम करते है। सूचना मिलने पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …