Breaking News

पार्श्वनाथ जैन मंदिर में हुई सुगंध दशमी की कथा

Spread the love

पार्श्वनाथ जैन मंदिर में हुई सुगंध दशमी की कथा

बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर मंगलवार को सुगंध दशमी की कथा का आयोजन किया गया। यहां भगवान अभिनंदन नाथ स्वामी समेत सभी जिनेंद्र तीर्थंकर भगवान का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद में कथावाचक पीके जैन ने कहा कि जैन अनुयायी आज सुगन्ध दशमी के इस शुभ पावन अवसर पर भगवान से प्रार्थना करें की। हे भगवान इस सुगंध दशमी के दिन, मैं आनंद की तलाश के रूप में अपने नाम में प्रार्थना करता हूं। मैं तीर्थंकरों द्वारा बतलाए मार्ग का पालन करने की प्रार्थना करता हूं, जो ज्ञान और मुक्ति का एहसास कराते हैं। हे भगवान, मैं आपके नाम का ध्यान धरकर मोक्ष प्राप्ति की कामना करता हूं। मीडिया प्रभारी प्रीत जैन ने बताया कि दशमी के दिन खास तौर पर सभी मंदिरों में विशेष साज सज्जा के साथ आकर्षक मंडल विधान सजाएं जाते हैं तथा धर्म पर आधारित मनोहारी झांकियों का निर्माण मंदिर परिसरों में किया जाता है। मंदिरों को स्वर्ण व रजत उपकरणों से सजाया जाता है एवं प्रत्येक जैन श्रावक धूप आदि सामग्री को अग्नि में दहन करता है। इस मौके बॉबी जैन, भूपेंद्र जैन, प्रीति जैन, पूजा जैन, निशा जैन, अरविंद जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन, प्रियांश जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरित

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति …

error: Content is protected !!