Breaking News

राधा रानी के रुप में भक्तों ने किया महाकाल का श्रृंगार

Spread the love

राधा रानी के रुप में भक्तों ने किया महाकाल का श्रृंगार

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर सोमवार की रात भोलेनाथ के भक्तों ने यहां महाकाल का भव्य श्रृंगार राधा रानी के स्वरुप में किया। जिनके दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सबसे पहले मंदिर में भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। बाद में महाकाल की आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मुन्नालाल, उमेश चंद्र हनी, सौरभ वाष्र्णेय, कुलदीप वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, अर्पित, सुमित, कुनाल, वाशु आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!