Breaking News

प्रश्नमंच प्रतियोगिता में अव्वल रही आदिनाथ टीम

Spread the love

प्रश्नमंच प्रतियोगिता में अव्वल रही आदिनाथ टीम

उत्तम संयम धर्म के रूप मे मनाया पर्युषण पर्व का छठा दिन

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे पर्युषण पर्व के छठे दिन यहां उत्तम संयम धर्म के रूप में मनाया गया। यहां सर्वप्रथम जैन अनुयायियों ने भगवान जिनेंद्र की मंगल जलाभिषेक कर शांतिधारा की। प्रवचन दे रहे निखिल जैन ने कहा कि आज उत्तम संयम का दिन है। आप लोगों के लिए अभी तक संयम एक प्रकार से बंधन ही लगा करता है। लेकिन जैसे उस लता के लिए लकड़ी आलम्बन और बंधन के रूप में उसके अपने विकास के लिए आवश्यक है। उसी प्रकार दर्शन और ज्ञान को अपनी चरम सीमा अर्थात् मोक्ष तक पहुँचाने वाला ही संयम का आलम्बन और बंधन है। उसका सहारा लेते समय ध्यान रखना कि जैसे योग्य खाद्य और पानी देना भी पौधों के लिए अनिवार्य है, अकेले सहारे या बंधन से काम नहीं चलेगा, वैसे ही संयम के साथ शुद्ध भाव करना भी अनिवार्य है। शाम को यहां जैन मिलन के बैनर तले कार्यक्रम प्रभारी प्रशान्त जैन व संचालक नीरेश जैन के सानिध्य में बच्चों की प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें आदिनाथ टीन, पार्श्वनाथ टीम और महावीर टीम ने हिस्सा लिया। आदिनाथ टीम के कप्तान सार्थक जैन, मोक्षित जैन, आदित्य जैन, दीपेश जैन व अर्श जैन अव्वल रहे। लकी ड्रा में अनिल जैन, स्वीटी जैन, सीमा जैन ने पुरुस्कार जीते। इस मौके पर मृगांक जैन उर्फ टीटू, अनिल जैन सोनी, डॉ आरती जैन, कोपल जैन, मयंक जैन, ममता जैन, पूजा जैन, प्रीत जैन, सीमा जैन, मोना जैन, नेहा जैन, अजीत जैन, संभव जैन, नीरज जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!