Breaking News

हनुमान चालीसा का पाठ दूर करता है सारे कष्ट

Spread the love

हनुमान चालीसा का पाठ दूर करता है सारे कष्ट

बिल्सी। मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवावर को दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मंहत संजय शर्मा ने कहा कि जो भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करता है, बाबा उसके सारे कष्टों को दूर कर देते है। इसलिए भक्तों को चालीसा का पाठ सप्ताह में एक बार अवश्य करना चाहिए। इसके बाद सीता रसोई में बने भोजन से बाबा का भोग लगाया गया। यहां सभी भक्तों ने आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। उसके बाद दरबार में आए सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। बाद में यहां भी प्रसाद का वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!