Breaking News

मेले में दुकानदार को सर्प ने काटा, मौत के बाद मचा कोहराम

Spread the love

मेले में दुकानदार को सर्प ने काटा, मौत के बाद मचा कोहराम

बिल्सी। क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा में बलदाऊ जी महाराज के मंदिर पर चल रहे देवछठ मेले में बुधवार की शाम एक दुकानदार को जहरीले सर्प से काट लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव खौंसारा निवासी जितेंद्र शर्मा (27) पुत्र राधेश्याम शर्मा और उनके चाचा बिजेंद्र शर्मा ने मेले में मंदिर के गेट पर पास अपनी परचूनी की दुकान को लाया है। बुधवार की शाम जितेंद्र शर्मा ने किसी ग्राहक को कार्टून से पारले बिस्कुट का पैकेट निकाल रहा था। तभी किसी जहरीले सर्प ने उसके हाथ में काट लिया। जिससे वह चटपटा गया। आनन फानन में विजेंद्र और उसके परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बिल्सी निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर जितेंद्र की हालत में कोई सुधार न होने पर उसे सर्प काटे का इलाज करने वाले सहसवान के चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां पर जितेंद्र ने दम तोड़ दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अरिल नदी के पुनरुद्धार अभियान का शुभारंभ, 35 से 40 किमी क्षेत्र में होगा काम

Spread the loveसम्भल। ‘एक जनपद-पांच नदियां’ अभियान के तहत अरिल नदी के पुनरुद्धार कार्य का …