Breaking News

पालिका के सामने खुले पड़े नाले में गिरी छात्रा, हुई घायल

Spread the love

पालिका के सामने खुले पड़े नाले में गिरी छात्रा, हुई घायल

हादसे की वीडियो सोशल मीडिया हुई वायरल

बिल्सी। नगर पालिका कार्यालय के सामने बना नाले की पुलिया टूटी होने के कारण उसमें बृहस्पतिवार को साइकिल सवार एक छात्रा गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया। पालिका की लापरवाही मानते हुए इसका वीडियो सोशम मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बिल्सी नगर पालिका प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। टीटू जैन समेत बाजार के लोगों ने बताया दोपहर के करीब एक बजे नगर पालिका कार्यालय के सामने बने नाले की पुलिया लंबे समय से टूटी पड़ी है। जिसमें आज यहां से गुजर रही क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी एक छात्रा साइकिल से गुजर रही थी। तभी अचानत से वह इस पुलिया में जा गिरी। जिससे वह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने छात्रा को नाले से बाहर निकाला और उसे निजी चिकित्सक के यहां भेजा है। बाजार के दुकानदारों ने बताया कई बार पालिका प्रशासन को उक्त समस्या के बारे में अवगत कराया गया, मगर इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!