Breaking News

सेक्स रैकेट में पकड़े दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Spread the love

सेक्स रैकेट में पकड़े दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

बाईपास मार्ग पर दो मंजिला मकान से किया था गिरफ्तार

बिल्सी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिसौली-कासगंज बाईपास पर स्थित गवां देव निकट एक मकान में छापा मार दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर किया। उन्हें घर के बाहर अश्लील हरकत करते हुए दर्शाया गया और इसमें उस मकान मालिक को भी शामिल किया गया। बाद में पुलिस ने अश्लीलता दर्शाते इसकी रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही महिलाओं को स्थानीय स्तर पर जमानत देकर छोड़ दिया। साथ ही आरोपी व्यक्तियों को हिरासत में रखते हुए पूछताछ की और शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया। मामला शुक्रवार शाम का है। कोतवाली में तैनात महिला एसआई रचना देशपाल, एसआई राममेहर सिंह और महिला सिपाही सोनिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बाईपास मार्ग पर स्थित एक दो मंजिला मकान में कुछ लोग सेक्स रैकेट चल रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस दरवाजा खटखटाते हुए घर के अंदर दाखिल हो गई और कुछ देर बाद ही दो महिलाओं और मकान मालिक समेत दो पुरुष को अंदर से पकड़कर बाहर ले आई। दोनों महिलाओं के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। वहां आसपास मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने दो महिला और दो लोग पकड़े गए हैं। मकान मालिक खुद ही अपने मकान में यह रैकेट चलवा रहा था। पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली ले गई। जिसके बाद कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने उक्त मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की। कुछ देर बाद दोनों महिलाओं को कोतवाली से जमानत दे दी गई, जबकि आरोपियों को हिरासत में रखते हुए पुलिस ने काफी देर कर पूछताछ की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी मझिया थाना सिविल लाइन एवं मुशीर अहमद निवासी मौहल्ला संख्या आठ बिल्सी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

Spread the loveबिल्सी। कस्बे के अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के …

error: Content is protected !!