Breaking News

उत्तम ब्रह्मचर्य का पालन करने से नियंत्रित होती है इच्छा शक्ति

Spread the love

उत्तम ब्रह्मचर्य का पालन करने से नियंत्रित होती है इच्छा शक्ति

बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन यहां उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया गया। यहां सबसे पहले भगवान जिनेंद्र का जलाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। प्रवचन कर रहे निखिल जैन ने कहा कि उत्तम ब्रह्मचर्य जैन धर्म में एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है, जो हमें संयमित और आत्मा के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। इसका मतलब होता है कि हम अपने मानसिक, भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में संयमित रहें और अपने इंद्रियों को नियंत्रित करें। उत्तम ब्रह्मचर्य का पालन करने से हम अपनी इच्छा शक्ति को नियंत्रित करते हैं और अपने जीवन को आत्मा के विकास के लिए समर्पित करते हैं। यह हमें आत्मा के मार्ग पर चलने में मदद करता है और हमें आत्मा की गहराईयों को समझने का अवसर देता है। इसके बाद नीरेश जैन द्वारा शानदार अंदाज में धर्म बोला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें कई लोग विजयी रहे। जिन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन, मंत्री अनिल जैन सोनी, प्रशांत जैन, मंयक जैन, नीरज जैन आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की बड़ी उपलब्धिः अब सर्टिफिकेट ऑफ इंस्टीट्यूशनल एक्सीलेंस से सम्मानित

Spread the love आईबीएम एक्सपर्ट लैब्स नेशनल हैकाथॉन-2026 में उद्योग, शिक्षा साझेदारी, नवाचार एवम् स्टुडेंट्स …