Breaking News

कचहरी परिसर में हुई मारपीट में घायल ग्रामीण की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Spread the love

सहसवान: कचहरी परिसर में हुई मारपीट में घायल ग्रामीण की मृत्यु के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में एक आरोपित पहले ही जेल जा चुका है। पुलिस चौथे आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।
बता दें कि जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जतकी निवासी मोहम्मद मियां का बाजपुर के लोगों से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। तीन दिन पहले वह कचहरी में मुकदमे की पैरवी करने आए थे। इसी दौरान सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी चार लोगों ने कचहरी परिसर में मोहम्मद मियां को मारपीट कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने पीड़ित की ओर से गुल सबाब, शादाब, अल्ताफ व फिरोज चार सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित अल्ताफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंप कर शेष आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की थी। रविवार को पुलिस ने आरोपित गुलशबाब, फिरोज पुत्रगण शाकिर निवासी गांव बाजपुर को बदायूं मेरठ हाईवे से मोहद्दीनपुर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना था कि जल्द ही चौथे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!