Breaking News

दावत-इ-इस्लामी इंडिया की जानिब से पैगंबरे इस्लाम के 1500 वें जन्मदिन पर हुआ फल वितरण*

Spread the love

*दावत-इ-इस्लामी इंडिया की जानिब से पैगंबरे इस्लाम के 1500 वें जन्मदिन पर हुआ फल वितरण*

1500वें जश्न-ए-विलादत-ए-मुस्तफ़ा के शुभ अवसर पर,आज दावत-ए-इस्लामी इंडिया के विभाग GNRF के तहत वतन-ए-अज़ीज़ भारत के बदायूं के जिला महिला चिकित्सालय , रहनुमा हॉस्पिटल, ममता अस्पताल, राहिला हॉस्पिटल वह अन्य अस्पताल में गरीबों और मरीजों में फल वितरण का कार्यक्रम किया गया फल वितरण का उद्देश्य मरीजों गरीबों की मदद करना और उनके स्वास्थ्य की देख रख करना था । GNRF मुल्क के तरक्की और खुशहाली के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहता है । इसी क्रम में भारत के अधिक शहरों में आशिक़ान-ए-रसूल ने मोहब्बत और अकीदत के साथ ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ (मानव सेवा) का सिलसिला जारी रखा।

इस मौके पर मौलाना ताजुद्दीन, सलमान खान, हाफिज फैजान, मौलाना गजाली, कारी इकबाल , हाफिज जान मोहम्मद सकलैनी, मुदस्सिर खान,तसखीर आलम, हाफिज आशिक रसूल, उस्मान साहिव, रिजवान, शोएब आदि जिम्मेदार , ने उपस्थित हो कर अस्पतालों और यतीमखानों (अनाथालयों) में मौजूद मरीज़ों, बच्चों और ज़रूरतमंद लोगों को आका की विलादत की खुशी मे फल बांटे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!