Breaking News

सहसवान: संघटक राजकीय महाविद्यालय में बीएससी के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया।

Spread the love

सहसवान: संघटक राजकीय महाविद्यालय में बीएससी के छात्र छात्राओं ने शिक्षकों को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया। मन्तशा ने सुन्दर कार्ड के द्वारा सभी शिक्षकों को आमंत्रित किया।
प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अनुशासित रहते हुए सत्य के मार्ग का पालन करना चाहिए। डॉ शुभ्रा शुक्ला के निर्देशन में बीएससी की छात्रा मेघा, शगुन, मन्तशा, महरोज, शिव, रिमझिम, नीतू, खुशी, मोहम्मद फैज, गौरव प्रजापति आदि ने रुपरेखा रखते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान की। छात्रा शगुन ने शिक्षकों को समर्पित गीत गाया। महरोज ने कविता वाचन किया। संचालन मेघा व मन्तशा ने किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ नीति सक्सेना, डॉ शुभ्रा शुक्ला, डॉ टेकचंद, डॉ नवीन, डॉ सौरभ नागर, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ आलोक दीक्षित, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। सभी शिक्षकों से केक कटवाकर विद्यार्थियों ने उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा कि छात्रों को अपने शिक्षकों से सीखने को मिलता है। यदि वह सीखना चाहें तो वह उन्नति कर सकते हैं। डॉ ब्रह्मस्वरूप ने कहा अनुशासित छात्र सदैव उन्नति करता है। कार्यक्रम में मनोज, रोदास, संदीप व आशीष का सहयोग रहा।
संवाददात डा0 राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!