Breaking News

मृतक के पिता ने बाइक चालक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

Spread the love

मृतक के पिता ने बाइक चालक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

बिल्सी। उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित वैन गांव की पुलिया पर 22 अगस्त की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें गांव सिरासौल निवासी एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। जिसमें मंगलवार को मृतक के पिता ने दूसरी बाइक चालक के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल सीताराम पट्टी निवासी इब्राहिम पुत्र मुंशी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 22 अगस्त को उनका पुत्र युसुफ, उसकी पत्नी गुडिया व बेटी अलीसा को साथ लेकर अपनी मोटर साइकिल से लेकर किसी काम को बिल्सी आया था। कार्य पूरा करने के बाद वापस अपने गांव सिरासौल जा रहा था कि तभी सुबह के 11 बजे वैन गांव की पुलिया के पास पुहँचा ही था कि सामने के आ रही दूसरी मोटर साइकिल के चालक ने तेजी व लापरवाही से लगत दिशा में आकर उसके बेटे की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे संतुलन बिगडने पर मोटर साइकिल पेड से टकरा गयी। जिससे यूसूफ, उसकी पत्नी गुडिया व बेटी अलीशा के गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिसमें यूसूफ की कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। मंगलवार को मृतक के पिता इब्राहिम ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!