भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर की पूजा-अर्चना

बिल्सी। तहसील रोड स्तिथ शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों द्वारा श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाया। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है। उसकी मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है और उसको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। बाबा की विशेष कृपा बनी रहती है। इसी क्रम श्री बालाजी महाराज के समझ दीप प्रज्जवलित कर हुनमान चालीसा का पाठ किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मंडली के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। सिरासौल रोड स्थित संकट मोचन दरबार में भी कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने सीता रसोई के माध्यम से लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया। इधर, अटल चौक स्थित प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर में नगर के प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता सौरभ वार्ष्णेय ने मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन कराया। यहां सुबह आठ बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने सौरभ वार्ष्णेय की ओर से हनुमान बाबा पर चोला चढ़ाकर दिव्य श्रृंगार किया। उसके बाद पूजा-अर्चना के साथ हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम स्तुति, 108 राम नाम माला का जाप और आरती की गई। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति भाव और जयकारों से गूंज उठा। ऋषिकेश से पधारे संत अयोध्यादास रामायणी ने सौरभ वार्ष्णेय को आशीर्वाद दिया।
Budaun Amarprabhat