Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली ने किया प्रदेश में नाम रोशन

Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली ने किया प्रदेश में नाम रोशन

बरेली स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली के भैया बहनों ने शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा कासगंज में आयोजित साहित्यिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता में गीत में प्रथम लोक नृत्य में द्वितीय एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बरेली का नाम रोशन किया सफल परिणाम की उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त कर भैया बहनों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया। प्रदेश में विजयी टीम क्षेत्रीय प्रतियोगिता रानीपुर हरिद्वार में आयोजित होगी जिसमें सफल प्रतिभागी भैया बहन भाग लेने के लिए जाएंगे। भैया बहनों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति एवं व्यवस्थापक ने भैया बहनों की भूरि भूरि प्रशंसा की प्रतियोगिता की सफलता में रामेश्वर पाल सिंह, श्रीमती अलका नवीन, पारुल सक्सेना एवं पूनम कश्यप का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!