Breaking News

वी पी आर पी योजना के तहत विकास खंड स्तरीय उन्मुखीकरण हेतु सचिवों , ग्राम प्रधानों , समूह सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love

वी पी आर पी योजना के तहत विकास खंड स्तरीय उन्मुखीकरण हेतु सचिवों , ग्राम प्रधानों , समूह सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला के निर्देशन में वी पी आर पी योजना के तहत विकास खंड स्तरीय उन्मुखीकरण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ए डी ओ आई एस वी भूपेंद्र सिंह , ब्लॉक मिशन प्रबंधक राजेश बाबू , जिला मिशन प्रबंधक ओम कुमार , बी एम एम वीरेश कुमार , अरुण कुमार , सभी सी एल एफ प्रबंधक , ग्राम प्रधान , समूह सखी तथा अन्य कैडर के सदस्यों ने प्रतिभाग लिया ।
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव विनेश कुमार , विवेक चौधरी , विनीत कुमार , अंकित कुमार व ग्राम प्रधान हरीराम सिंह , सुरेन्द्र सिंह , अमित कुमार , रूप किशोर , उदयवीर भारती व महिला समूह मिथिलेश पाल , साक्षी , सुषमा आदि सहित लगभग 130 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया ।
यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 सितंबर 2025 को स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान पर आयोजित किया गया ।
यह जानकारी ए डी ओ आई एस वी भूपेंद्र सिंह ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …