Breaking News

वृद्धजनों को सहभोज कराकर लिया आशीर्वाद

Spread the love

वृद्धजनों को सहभोज कराकर लिया आशीर्वाद

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम में वृद्धाश्रम पर रविवार को पितृपक्ष समापन पर नगर के गल्ला व्यापारी बंगाली बाबू वाष्र्णेय एवं यतींद्र माहेश्वरी उर्फ मोनू ने वृद्धजनों को सहभोज कराया। साथ ही वस्त्र, फल, मिष्ठान एवं भोजन सामग्री के पैकेट का वितरण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए वृद्धों का आशीर्वाद लेना और उनकी सेवा जरुर करनी चाहिए। इस मौके आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, शिव गौड़, सचिन कुमार, पन्नालाल, रामकिशोर शर्मा, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की क्षमता संवर्धन कार्यशाला आज

Spread the loveडायट परिसर के ऑडिटोरियम में दो पालियों में होगा आयोजन बदायूं। मुख्यमंत्री युवा …